फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वार्डों के 128 नामांकन पत्र खरीदे

Sun, 27 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए बड़ोखर खुर्द व महुआ ब्लाक के वार्डों में दूसरे दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। डीडीसी के सभी आठ वार्डों में नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या दो दर्जन तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक अंतर्गत डीडीसी वार्ड-14 में 17, वार्ड-15 में 19, वार्ड-16 में 23 और वार्ड-17 में 16 नामांकन पत्र बिके। महुआ ब्लाक अंतर्गत डीडीसी वार्ड-18 में 14, वार्ड-19 में 18, वार्ड-20 में 6 और वार्ड-21 में 15 नामांकन पत्र खरीदे गए।

उधर, बीडीसी के नामांकन पत्र खरीदने में प्रत्याशी ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। बड़ोखर खुर्द ब्लाक के 100 वार्डों में 135 और महुआ ब्लाक के 106 वार्डों में 126 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके पूर्व शुक्रवार को यहां क्रमश: 51 व 35 नामांकन पत्र खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें