बांदा। प्रदेश सरकार के मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुस्लिम समुदाय अयोध्या मसले के समाधान के लिए आगे आए। सर्वोच्च न्यायालय की भी यही मंशा है।
विज्ञापन
रविवार को बांदा प्रीमियम लीग सीजन-2 के उद्घाटन समारोह में आए मोहसिन रजा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों समुदाय अयोध्या मसले का समाधान न्यायालय के बाहर कर लें तो बेहतर है, वरना अंतिम रास्ता न्यायालय है।
न्यायालय का निर्णय सर्वमान्य होगा। एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के सवाल पर बोले कि भाजपा हर जगह टक्कर में है। सरकार भी भाजपा की ही बनेंगी। देश ही नहीं पूरा विश्व मोदी का मुरीद है। मोदी के नेतृत्व में चुनाव हो रहा है।