फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोर्ड की बैठक में नामांतरण, जलनिकासी समेत 12 प्रस्ताव पारित

Sat, 18 Oct 2025 02:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 04 - नगर पंचायत कार्यालय में बैठक करते अध्यक्ष, अधिकारी व सदस्य। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नरैनी। नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिसमें लगभग एक दर्जन प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र सोनकर व अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें विकसित भारत 2047 को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए 12 बिंदुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

पारित मामलों में से नामांतरण, जलनिकासी, साफ सफाई , प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सहित अन्य मुद्दे शामिल रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र सोनकर ने कहा कि हम लोग नगर पंचायत को विकसित करने के साथ आय बढ़ाने का काम करेंगे। ईओ ने कहा नगर को साफ व सुंदर बनाने में सभी लोग अपनी सहभागिता निभाएं। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने चेयरमैन मूलचंद्र सोनकर को सम्मानित किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि शाहिद अली, लिपिक शिवम् द्विवेदी, सभासद संतोष शिवहरे, नीरज रैकवार, धर्मेंद्र कुमार, शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें