फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया और बुखार के 12 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में इन दिनों डायरिया, पेट दर्द व बुखार के मरीज आ रहे हैं। शनिवार को अस्पताल में ओपीडी के बाद ट्रामा सेंटर इमरजेंसी में मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में 12 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें बरसड़ा गांव निवासी रागिनी (12), कहला गांव निवासी रज्जन (64), सेंटमेरी के समीप रहने वाले अवधेश कुमार (43), कंचन पुरवा निवासी शिवम (33), बलखंडीनाका निवासी अखिलेश (23), डीसीडीएफ कालोनी निवासी फूलकुमार (21), कंचन पुरवा निवासी नागेश्वर कुमार (34), खुटला मोहल्ला निवासी छोटू (14), सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी रामकुमार (32) और इसी मोहल्ले में रहने वाले अभिषेक (42), चमरौडी मोहल्ला निवासी मंगल सिंह (39), बंगालीपुरा निवासी रावेंद्र कुमार (23) आदि भर्ती किए गए हैं। उधर, ट्रामा सेंटर में मरीजों की संख्या बढ़ने पर बरामदे में पांच बेड और डाले गए हैं। जिससे मरीजों को बेडों में इलाज हो सके। प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने कहा कि डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीज सीएचसी व पीएचसी से रेफर होकर आ रहे हैं। इसकी वजह से भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें