डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
राशन की सरकारी दुकान गांव से 12 किलोमीटर दूर संबद्ध कर दिए जाने पर सोमवार को पाराबिहारी (बबेरू) ग्राम पंचायत प्रधान अल्ताफ खां के नेतृत्व में ग्रामीण कार्डधारकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर मंसूर अहमद को सौंपा।
इसमें कहा गया है कि विभिन्न योजनाओं के वृद्ध और महिला कार्डधारक इतनी दूर से राशन लाने में असमर्थ हैं। मांग की कि गांव से मात्र 2 किलोमीटर शिव गांव में कोटा संबद्ध किया जाए। ग्रामीणों ने ज्ञापन के साथ शपथपत्र भी दिए। उधर, बड़ोखर ब्लाक के मवई बुजुर्ग गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कोटेदार हर माह तेल और खाद्यान्न ब्लैक से बेच लेता है।
घटतौली की जा रही है। मिट्टी का तेल दो लीटर के स्थान पर एक लीटर और कीमत अधिक ली जा रही है। अपात्रों से लेनदेन कर कार्ड बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने खुली बैठक बुलाकर जांच कराने और कोटा निरस्त करने की मांग की। बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।