फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोग घायल

Sat, 17 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में 12 घायल हो गए। शुक्रवार की रात तिंदवारी से कोर्रही जा रहा टेंपो गांव के नजदीक नहर पटरी में पलट गया।
विज्ञापन


उस पर सवार गंभीर रूप से घायल माया देवी (35), सुरेश (27) निवासी तिंदवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन को मामूली चोंटे आईं। उधर, शुक्रवार को देर शाम बबेरू से पाली गांव जा रहा टेंपो पलट गया। उस पर संजय (25) व उमेश (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य घटना में विजय नगर से सवारियां भरकर कुल्पहाड़ जा रहे टेंपो की सामने से आ रहे दूसरे टेंपो से भिड़ंत हो गई। चालक अजीत (27) निवासी विजय नगर गंभीर रूप से घायल हो गया। बरेहंडा (अतर्रा) निवासी श्याम (36) शुक्रवार को शाम अतर्रा जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी विवेक यादव (30) व पंकज (26) एक ही बाइक पर चिल्ला चौराहा जाते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गए। संविदा बिजली कर्मी श्याम सागर (37) बरेहंडा गांव में बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें