बांदा। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव
लडने के लिए हर गांव में होड़ है। इसका अंदाजा सोमवार को बड़ोखर खुर्द व
महुआ ब्लाकों के लिए शुरू हुए नामांकन में साफ नजर आया।
देर शाम तक
नामांकन पत्र दाखिल करने को कतार लगी रही। प्रधान पद पर दोनों ब्लाकों में
135 पदों के लिए 1196 परचे दाखिल हुए। इसी तरह सदस्य के 1755 पदों के लिए
956 नामांकन दाखिल हुए हैं।
पहले चरण में बड़ोखर खुर्द व महुआ
ब्लाक में चुनाव हो रहा है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
बड़ोखर में 59 प्रधान व 773 सदस्य और महुआ ब्लाक में 76 प्रधान व 982 सदस्य
के पद हैं।
सोमावर को यहां नामांकन की शुरूआत हुई। बड़ोखर में
न्याय पंचायतवार आठ काउंटरों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। महिला
प्रत्याशियों की खास तादाद रही।
ब्लाक परिसर में बैरियर लगाकर
सिर्फ प्रत्याशी व प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। डीएम सुरेश कुमार व
एसपी आरपी पांडेय ने ब्लाक परिसर व काउंटरों का निरीक्षण किया।
बीडीओ
आरडी यादव ने बताया कि पहले दिन ग्राम प्रधान के 570 और सदस्य के 510
नामांकन पत्र दाखिल हुए। उधर, महुआ ब्लाक में न्याय पंचायतवार 10 काउंटरों
में नामांकन पत्र जमा हुए।
आरओ अधिशासी अभियंता (जल निगम) एसपी
सिंह के साथ 10 एआरओ ने नामांकन पत्र दाखिल कराए। प्रधान के लिए 626 और
सदस्य में 446 परचे दाखिल हुए। मंगलवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए
जाएंगे।