फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मतदाता बनने के लिए 1180 लोगों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मतदान केंद्रों पर संक्षिप्त पुनरीक्षण मेला लगा। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके 1180 युवाओं ने वोटर बनने को आवेदन किया है। इसके अलावा नाम संशोधन व हटाने के आवेदन भी हुए।
विज्ञापन

डीएम ने योगेंद्र प्रताप ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट पुलिस लाइन में बीएलओ से नए वोटरों के संबंध में जानकारी ली।
कहा कि जिन घरों में युवक व युवतियां 18 साल की उम्र पूरी कर लिए उन्हें वोटर बनने के लिए प्रेरित करें। फॉर्म -6 प्राप्त करें। फार्म- 8 के अन्तर्गत नाम संशोधन के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
विज्ञापन

इसके बाद वह आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज पहुंचे। बूथ नम्बर-81 से बूथ संख्या 90 का निरीक्षण किया। बीएलओ से फार्म-6,7 व 8 की जानकारी ली। कहा कि फार्म में फोटो, पता, जन्म तिथि के प्रमाण पत्र आदि अभिलेख चेक कर ले। मतदाता सूची में नाम शामिल करने में दिक्कत न हों। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एसडीएम सदर अमित शुक्ला ीाी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें