बांदा। केंद्रीय रामनवमी महोत्सव समिति की बुधवार को कमासिन रोड में हुई बैठक में शोभायात्रा की भव्यता पर चर्चा हुई। साथ ही समिति के पदाधिकारी घोषित हुए। डा.राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि 14 अप्रैल को रामनवमी पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सर्वसम्मति से संरक्षक पंडित मदनदास महाराज (चित्रकूट), संयोजक चंद्रमोहन श्रीवास्तव, सह संयोजक वेदमित्र गुप्ता, सौरभ शिवहरे, विष्णु प्रताप सिंह व नरेंद्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप मिश्रा नियुक्त हुए।
सदस्यों में नगर पंचायत चेयरमैन विजय पाल सिंह, महेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन सुकदेव प्रसाद, अधिवक्ता जमुना प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह व अनूप कुमार तिवारी शामिल हैं। बैठक में सुधीर कुमार गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, प्रधान केशव प्रजापति, अमरलाल, शिवविलास शर्मा, जयपाल आर्य, लल्लन गुप्ता, रामलखन चौरसिया, शिवशंकर गुप्ता, रामनरेश मिश्रा, शिवम सोनी, अरविंद कसौंधन आदि शामिल रहे।