फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रैली से सरकार को सजग करेंगी आंगनबाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में रविवार को प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की गई। सोमवार को रैली निकालने की घोषणा कर कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को सजग किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को विकास भवन परिसर में धरने में जिलाध्यक्ष किरन सेठी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दर्द समझ में नहीं आता। इतनी महंगाई में चार हजार रुपये में भरण पोषण करना मुश्किल है। सोमवार को रैली निकालकर आक्रोश जाहिर किया जाएगा।

जब तक मानदेय में इजाफा नहीं होता हड़ताल जारी रहेगी। रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने को कहा। अध्यक्षता निर्मला ने की। उधर, शनिवार को पूर्व मंत्री विवेक सिंह ने भी धरनास्थल पहुंचकर आंगनबाड़ियों की मांग का समर्थन कर कहा कि कांग्रेस आंगनबाड़ियों कार्यकर्ताओं के साथ है।
विज्ञापन


लखनऊ में राहुल गांधी के साथ आंगनबाड़ी धरनास्थल पहुंचा जाएगा। धरने में मधु, सुनीता, रंजना, संगीता, सुधा, मधु, ममता, रेखा, मीना, सोना, कमला, लीला, अर्चना, अनीता, विमला, कमला आदि रहीं।
विज्ञापन


-विकास भवन परिसर में धरना जारी, प्रदेश सरकार को बताया गूंगा और बहरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें