फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से यूनिफार्म के लिए मिले 4.35 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शासन ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क दी जाने वाली यूनिफार्म के लिए धनराशि भेज दी है। पहली किश्त में 4.35 करोड़ रुपये शिक्षा विभाग को मिले हैं। बकाया करीब एक करोड़ की दूसरी किश्त ड्रेस वितरण के बाद दी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में धनराशि भेज दी है। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने ड्रेस के लिए नाप आदि का काम पहले ही पूरा कर लिया है। 15 जुलाई तक सभी बच्चों को यूनिफार्म वितरण के निर्देश हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशालय ने ड्रेस के लिए पहली किश्त में 75 फीसदी धनराशि 4.35 करोड़ रुपये 30 जून को जारी किए हैं। जिले में कुल 5.56 लाख रुपये ड्रेस के लिए स्वीकृत हैं।

सर्वशिक्षा अभियान के तहत परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक, अनुदानित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, बालश्रम उन्मूलन, समा कल्याण से संचालित विद्यालय, राजकीय विालय, अनुदानित मदरसों में कक्षा पहली से आठवीं तक की समस्त बालिकाओं और अनुसूचित, अनुसूचित जन जाति, गरीबी रेखा से नीचे के परिवार के बच्चों को दो-दो सेट यूनिफार्म सिलाकर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस धनराशि से जिले में 1.85 छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इसमें बालिकाओं की संख्या 90,793 है। अनुसूचित जाति के 22,248 बालक शामिल हैं। बता दें कि इस साल योगी सरकार ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों की ड्रेस का कलर परिवर्तित कर दिया है। अब गुलाबी रंग में चेकदार शर्ट व कत्थई कलर का पैंट होगा।

उधर, जिलाधिकारी ने ड्रेस की गुणवत्ता परखने के लिए जिला, ब्लाक व संकुल स्तरीय कमेटी गठित की है। जिला स्तरीय कमेटी में विभिन्न विभागों के अफसरों को नोडल बनाया गया है। यह ड्रेस वितरण में मौजूद रहकर उसकी क्वालिटी परखेंगे। ड्रेस घटिया मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सर्वशिक्षा अभियान (सामेकित) जिला समन्वयक अरविंद कुमार अस्थाना ने बताया कि ड्रेस का वितरण निर्धारित तिथि में मानक के अनुरूप होगा।
विज्ञापन


-जिले के 1.85 लाख बच्चों को मिलेगी ड्रेस
-विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में पहुंचा पैसा
-ड्रेस नाप का काम पूरा, 15 तक होगा वितरण
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें