फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लोक अदालत में 1.14 लाख मामले सुलह से निपटे

Sun, 14 Sep 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
नगर कोतवाली में फरियादी की शिकायत सुनते एसपी व डीएम। संवाद
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को सुलह समझौते के आधार पर एक लाख 14 हजार 528 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश देवेंद सिंह ने सिविल व क्रिमिनल के नौ वादों का निस्तारण किया। प्रथम पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना संजीव कुमार ने 114 वादों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मुकेश कुमार ने पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बात में चल रहे विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कर उन्हें घर भेजा। 296 पारिवारिक वाद व नौ प्री-लिटिगेशन के मामले निपटाए। उधर, विभिन्न बैंकों ने 1171 वादों का निस्तारण कर 10 करोड़ 89 लाख 95 हजार की वसूली की गई। बीएसएनएल ने 632 वाद निस्तारित किए गए। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारिकेश यादव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रविशंकर मौजूद रहे। जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही हिंदी दिवस की पूर्व संध्या हिंदी गोष्ठी आयोजित की गई। साहित्यकारों ने हिंदी पर अपने-अपने विचार रखे। हिंदी को देश की महान भाषा बताया और इसे कामकाज में लाने की बात कही।
विज्ञापन


इनसेट-
सर्वाधिक मामलों के सुलह पर सम्मानित
बांदा। विधि सलाहकार के रूप में दुर्घटना दावा के सर्वाधिक मामलों में सुलह कराने पर वरिष्ठ अधिवक्ता कामता प्रसाद निगम को संजीव सिंह प्रथम न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निगम को यह सम्मन चौथी बार मिला है। इसके पहले उन्हें 2021, 2023, व 2024 में भी सम्मानित किया गया था। बार संघ अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला, विनय श्रीवास्तव, राघवेंद्र भदौरियां, राजीव चतुर्वेदी, रामेंद्र कुमार तिवारी, जगदीश प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।

नगर कोतवाली में फरियादी की शिकायत सुनते एसपी व डीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें