फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सुलह-समझौते से 103877 वादों का किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला और तहसील मुख्यालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख तीन हजार 877 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। 1,96,82,570 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन

जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने फीता काटकर शुभारंभ किया और महिला दिवस पर सभी महिला न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। जिला जज ने सिविल व क्रिमिनल के चार वाद निस्तारित करते हुए दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजीव कुमार सिंह प्रथम ने 49 वाद निस्तारित किए और 1,59,40000 रुपये बीमा कंपनियों से पीड़ित पक्षों को दिलाया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रोहित सिन्हा ने छह वाद निस्तारित किए। प्री-लिटिगेशन पारिवारिक वादों से संबंधित 20 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह प्रथम अपर जिला जज चंद्रपाल द्वितीय ने एक, अपर जिला जज एससीएसटी डॉ .विकास श्रीवास्तव ने दो, अपर जिला जज दस्यु प्रभावित क्षेत्र निरंजन कुमार ने 10, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट छोटेलाल यादव ने सबसे अधिक 9011 वाद निस्तारित करते हुए 18,85,8900 रुपये अर्थदंड लगाया। अपर जिला जज पंचम गुणेंद्र प्रकाश ने दो वाद निस्तारित करते हुए 26 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
अपर जिला जज पाक्सो हेमंत कुमार कुशवाहा ने चार वाद निस्तारित किए। अपर जिला जज एफटीसी पल्लवी प्रकाश ने आठ वाद निस्तारित करते हुए चार हजार रुपये अर्थदंड लगाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवानदास गुप्ता ने एमवी एक्ट के सर्वाधिक 508 वाद निस्तारित किए और एक लाख 84 हजार 400 रुपये अर्थदंड लगाया।
स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष कमलेश दुबे ने 10 वाद निस्तारित किए। राजस्व विभागों के सभी न्यायालयों ने कुल 73068 वाद निस्तारित किए। पुलिस विभाग ने प्री-लिटिगेशन के 7049 वाद और आरटीओ ने 12316 वाद निस्तारित किए। बैंकों की ओर से 993 वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें