बांदा। सवारियां लेकर जा रही जीप पलट जाने से उस पर सवार छह यात्री घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव से शुक्रवार को सुबह सवारियां लेकर जीप बबेरू आ रही थी। करहुली गांव के पास जीप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बुधिया (40) पत्नी संतोष कुमार, अवधेश (22) पुत्र भुल्लन, राकेश (20) पुत्र राम, शरण (63) पुत्र गिरधारी (सभी निवासी सांड़ा, मरका), मंजू देवी (35) पत्नी देवेंद्र कुमार व पीतांबर (48) पुत्र सूखपाल (इंगुवा) जख्मी हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बुधिया, अवधेश व मंजू देवी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।