फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिला समूह कराएंगे गांवों को ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) कराने में अब ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों की महिलाओं की सहायता ली जाएगी। बड़ोखर खुर्द ब्लॉक से इसकी शुरुआत होगी। यहां प्रयोग सफल रहा तो अन्य ब्लॉकों में भी इसे लागू किया जाएगा। इसके लिए 100 महिलाओं को चिह्नित किया गया है। उन्हें ब्लाक में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले को दो अक्तूबर तक ओडीएफ घोषित किया जाना है। अभी 1.36 लाख घरों में शौचालय नहीं हैं। पंचायतीराज निदेशक व प्रमुख सचिव ने शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा कराने और सभी राजस्व गांवों और ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कराने के लिए माहवार शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अब महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल किया गया है।

बड़ोखर खुर्द सहित सभी ब्लाकों में समूह की 100 महिलाओं को चयनित किया गया है। प्रत्येक महिला को 25-25 शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य दिया है। शासन ने प्रशिक्षण के लिए पंचायतीराज विभाग को बजट दे दिया है।
विज्ञापन


भारत स्वच्छता मिशन के जिला सलाहकार शनि कुमार ने बताया कि महिलाएं घर-घर जाकर स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराने और उनका शत-प्रतिशत प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगी। बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी ने बीडीओ और एडीओ से कहा कि प्रशिक्षण की वीडियोग्राफी सहित आख्या भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें