फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ चुनाव में 88 फीसदी मतदान

Wed, 17 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 88 फीसदी सदस्यों ने वोट डाले। देर रात तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चली। चुनाव नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जीत का जश्न मनाया और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन


बुधवार को अधिवक्ता संघ परिसर में चुनाव की गहमा-गहमी रही। इल्डर्स समिति अध्यक्ष रामनाथ दुबे व सचिव दिनेश श्रीवास्तव समेत मनमोहन सिंह, फूल सिंह, रमेशचंद्र निगम, राजेंद्र बाबू मिश्रा की देखरेख में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ।

अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिवक्ताओं से वोट के लिए आरजू मिन्नत करते रहे। वृद्ध व अस्वस्थ अधिवक्ताओं को सहारा देकर बूथ तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


कुल 1353 मतदाताओं के लिए बनाए गए 13 बूथों में 1153 ने वोट डाले। 37 पोस्टल बैलेट भी पड़े। इन्हें मिलाकर 1190 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 163 अधिवक्ताओं ने वोट नहीं डाले।

कुल पड़े मतों का औसत 88 फीसदी रहा। अध्यक्ष पद पर 7 ,महासचिव पद के लिए 5 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2, सामान्य उपाध्यक्ष पद पर  3, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पर दो, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार और वरिष्ठ सदस्य के लिए 7 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया।
विज्ञापन


देर शाम नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें