फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इंटरसेप्टर वाहन से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 10 वाहनों का ओवर स्पीड में चालान

Tue, 13 Jan 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने और ओवर स्पीड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग को दो इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन दोनों वाहनों में लगे स्पीड गन से निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड से चल रहे वाहनों पर खुद ही चालान हो जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल, व यात्री मालकर अधिकारी वीरेन्द्रनाथ राजभर ने इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 65 वाहनों को चेक किया। ओवर स्पीड करते हुए पाए जाने पर 10 वाहनों का ओवर स्पीड के अभियोग में चालान किया गया।
इसके अतिरिक्त 66 बिना हेलमेट, नौ बिना सीटबेल्ट, 17 रांग साइड ड्राइविंग, नौ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं अन्य अभियोगों में 27 चालान किए गए। उधर, चेकिंग अभियान के दौरान 62 वाहनों का चालकों को ब्रेथ एनालाइजर द्वारा चेक किया गया। नशे की हालत में पाए जाने पर 12 वाहन चालकों का ड्रंकन ड्राइविंग के अभियोग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें