फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.84 लाख किसानों को नहीं मिली किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किसान सम्मान निधि को लेकर प्रधानमंत्री के दावे और जिले के आंकड़ों में मिलान नहीं खा रहा। दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के 80 फीसदी किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि दी जा चुकी है। इसके विपरीत बांदा जिले में मात्र 50 फीसदी किसान ही निधि का लाभ पा सके हैं।
विज्ञापन

यहां 3,64,400 किसानों में सिर्फ 1,80,758 किसानों को निधि की तीन किस्तें भेजी गई हैं। चौथी किस्त गिने-चुने किसानों को मिली है। 1,83,942 किसानों को निधि मिलने का इंतजार है, जबकि शासन ने नवंबर तक निधि का पूरा पैसा खातों में भेजने का निर्देश दिया था।
पचनेही गांव के किसान महेश्वरी का कहना है कि कई बार कृषि विभाग में गड़बड़ियों का सुधार कराया, लेकिन कोई न कोई त्रुटि का मैसेज मोबाइल पर आ जाता है। इसमें आधार और खाता नंबर में गड़बड़ी बताई जाती है। मवई गांव के किसान बिंदा ने बताया कि उसका खाता नंबर गलत फीड कर दिए जाने से पैसा कहीं और पहुंच गया।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग में इस योजना के प्रभारी नियुक्त किए गए डॉ. ब्रजेश ने बताया कि नवंबर तक 2,37,970 किसानों का डाटा भुगतान के लिए कृषि मंत्रालय को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि 4000 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। जल्द ही किसानों के खातों में सम्मान निधि पहुंचेगी।
जिन किसानों के डाटा में गड़बड़ी है उसे भी ठीक किया जा रहा है। उधर, कृषि उप निदेशक एके सिंह का कहना है गड़बड़ियों को ठीक करके डाटा मंत्रालय भेज दिया जाता है। खातों में पैसा आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें