फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आपत्ति, फिर दे दी क्लीन चिट: 31 दवाओं पर लगाई गई थी रोक, एक टैबलेट व एक सीरप से हटाया प्रतिबन्ध

Fri, 22 Mar 2024 09:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टैबलेट लिव-52 एवं सिस्टोन सीरप औषधियों में मिलावट की सूचना के चलते निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। निदेशक आयुर्वेद सेवाएं उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए पत्र के क्रम में अब लिव-52 एवं सिस्टोन सीरप पर निर्माण एवं बिक्री पर लगे प्रतिबन्ध को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
दवाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुर्वेदिक औषधि टैबलेट लिव-52 एवं सिस्टोन सीरप से प्रतिबन्ध हटा दिया गया है। ये दोनों औषधि उस लिस्ट में थे, जिन पर 20 मार्च को रोक लगाई गई थी। पहले जिन दो औषधी पर आपत्ति जताई थी, उनको विभाग ने क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 नरेन्द्र कुमार ने बताया कि टैबलेट लिव-52 एवं सिस्टोन सीरप औषधियों में मिलावट की सूचना के चलते निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। निदेशक आयुर्वेद सेवाएं उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए पत्र के क्रम में अब टैबलेट लिव-52 एवं सिस्टोन सीरप पर निर्माण एवं बिक्री पर लगे प्रतिबन्ध को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। डा0 नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व में 31 आयुर्वेदिक औषधियों के बिक्री एवं निर्माण पर रोक लगाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे, परन्तु विस्तृत जांचोपरान्त टैबलेट लिव-52 एवं सिस्टोन सीरप पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया गया है।

 

विज्ञापन

इन दवाओं पर लगाया था प्रतिबंध

  • विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा
  • पेननिल चूर्ण
  • एज-फिट चूर्ण
  • अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण
  • स्लीमेक्स चूर्ण
  • दर्द मुक्ति चूर्ण
  • आर्थोनिल चूर्ण
  • योगी केयर
  • माइकान गोल्ड कैप्सूल
  • डाइबियंट शुगर केयर टेबलेट
  • हाईपावर मूसली कैप्सूल
  • डाईबियोग केयर
  • झंडू लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरीफायर
  • हेल्थ गुड सीरप
  • हेपलिव डीएस सीरप
  • बायना प्लस ऑयल
  • न्यू रिविल
  • बोस्टा एमआर टेबलेट 
  • ज्वाला दाद
  • रूमो प्रवाही
  • सुंदरी कल्प सीरप
  • त्रयोदशांग गुग्गल
  • वेदांतक वटी
  • एसीन्यूट्रा लिक्विड
  • आंवला चूर्ण
  • सुपर सोनिक कैप्सूल
  • बोस्टा 400 टेबलेट
  • बायना प्लस कैप्सूल 

इनसे हटाया गया प्रतिबंध
  • लिव-52 टैबलेट 
  • सिस्टोन सीरप
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें