बलरामपुर। चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। घटना में घायल युवक की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
थाना ललिया क्षेत्र के शिवपुरा कस्बा निवासी विकास पांडेय शनिवार की शाम करीब 6 बजे देवपुरा चौराहे पर खड़े थे। चुनावी रंजिश को लेकर देवपुरा निवासी ननकू यादव, राजू यादव व दो अन्य अज्ञात लोगों ने विकास पांडेय को गाली-गलौज देते हुए पीटना शुरू कर दिया।
इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सूरज को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर हरैया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सीएचसी शिवपुरा पहुंचाया।
युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक हरैया सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विकास पांडेय की तहरीर पर ननकू यादव व राजू यादव सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।