बलरामपुर। कोतवाली देहात बलरामपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे तुलसीपुर रोड पर बलुआ मोड़ के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देहात कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ग्राम महेशभारी गैंजहवा निवासी ननके (40) मंगलवार शाम करीब तीन बजे बाइक लेकर बलरामपुर से घर वापस लौट रहा था।
बलुआ मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ननके को ठोकर मार दी। गंभीर हालत में ननके को जिला अस्पताल लगाया गया। इलाज के दौरान ननके की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन तथा चालक की तलाश की जा रही है।