फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी में छानबीन करती पुलिस ।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। गैसड़ी-तुलसीपुर मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से गैसड़ी नगर के रेहान कुरैशी (27) की मौत हो गई। गैसड़ी नगर निवासी फारूख ने बताया कि मेरे भाई रेहान कुरैशी सोमवार सुबह घर से बाहर गए थे। वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

इंटरसिटी ट्रेन नकहा जंगल से गैसड़ी व बलरामपुर होकर बादशाहनगर लखनऊ जाती है। राजाबागडीह के पास गैसड़ी-तुलसीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें