फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चार माह बाद कब्र से निकलवाया गया युवक का शव

Tue, 18 Aug 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के महराजगंज तराई में मृतक युवक का शव निकलवाती पुलिस ।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई। कोतवाली देहात क्षेत्र में चार माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 40 वर्षीय युवक की मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। मृतक की मां की ओर से न्यायालय में दायर वाद और जांच की मांग के बाद न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने राजेश शिल्पकार का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रमईडीह गांव निवासी लखराजी उर्फ दुरुपता ने बताया कि उनका पुत्र राजेश शिल्पकार करीब 40 वर्ष का था। वह बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र की काशीराम आवास कॉलोनी में कुछ रिश्तेदारों के साथ रहता था। एक अप्रैल 2026 की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद साथ रहने वाले रिश्तेदार शव को पैतृक गांव रमईडीह ले आए, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर मां ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की। उन्होंने न्यायालय में वाद दायर कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर निकाला शव
न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार दोपहर प्रशासन और पुलिस की टीम रमईडीह गांव पहुंची। अपर उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर संजय यादव, क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला गया। करीब चार माह बाद शव निकाले जाने की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें