फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मां पाटेश्वरी के दरबार में योगी की हाजिरी

Tue, 20 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के गौशाला में गायों को चारा ​खिलाते सीएम योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह देवीपाटन मंदिर में मानव कल्याण की कामना के साथ शक्ति की आराधना की। सीएम ने मंदिर की गोशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। शिक्षिका की बेटी को दुलार करते हुए अच्छे ढंग से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह छह बजे मां पाटेश्वरी के दरबार में पहुंचे। विधि-विधान से मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। वहां गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। बछड़ों को पुचकारते हुए व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को बेहतर ढंग से गायों की सेवा करने का निर्देश दिया।
यहां से निकलकर मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी के साथ मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठ द्वारा संचालित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल पहुंचे। विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई का जायजा लिया। विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति के बारे में प्रधानाचार्य डीपी सिंह से जानकारी ली। विद्यार्थियों की संख्या व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में यदि आवश्यकता हो तो भवन का निर्माण कार्य कराया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं से भी मिले। सभी का कुशलक्षेम पूछा। कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरंत महंत जी को जानकारी दें।
विज्ञापन

विद्यालय का भ्रमण करते समय मुख्यमंत्री ने शिक्षिका वीना पांडेय की सात वर्षीय बेटी अवनि पांडेय को दुलार करते हुए पूछा कि प्रतिदिन स्कूल आती हो या नहीं। अवनि ने कहा- मैं रोज स्कूल आती हूं। सीएम ने कहा- मेहनत से पढ़ो और खूब तरक्की करो। मुख्यमंत्री का दुलार पाकर अवनि का चेहरा खुशी से खिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें