फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश और वैभव को सोने का तमगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में चल रहे सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को 18 वर्गों में मुकाबले हुए। 54 किलोग्राम से कम भार वर्ग में वैभव कुशवाहा तथा 87 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में यश अवाना ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

गुरुवार को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एएसपी अरविंद कुमार मिश्रा एवं सीओ कर्मवीर सिंह ने एरीना एरिया पर खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर मैच का शुभारंभ कराया। विद्यालय के निदेशक सुयश कुमार, सचिव एसपी आनंद, सह निदेशक सुजाता आनंद एवं प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल महिला व पुरुष के अलग-अलग भार वर्गो में कुल 18 मुकाबले खेले गए।
87 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में दोहा कतर के खिलाड़ी यश अवाना को स्वर्ण, स्वामी को रजत तथा अहमद व सोमिल सिंह को कांस्य पदक हासिल हुआ। इसी तरह 54 किलोग्राम से भार वर्ग में वेस्ट जोन के वैभव कुशवाहा को स्वर्ण, दीपक कुमार को रजत व मोहित कुमार तथा पारस सिंह को कांस्य पदक हासिल हुआ। इस अवसर पर राजेश कुुमार जायसवाल, जियाउल हशमत व संदीपिका रावत सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक व ताइक्वांडो के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें