फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दंगल में दिखाया दमखम

विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में आयोजित दंगल के विजेता पहलवानों के साथ मौजूद महंत मिथिले - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। दंगल में युवा पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। नाग पंचमी के अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सोमवार को एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की पहलवान की तरफ से छात्रावास के वनवासी छात्रों को कुश्ती का दांव सिखाया। कार्यक्रम में आए पांच पहलवानों ने भी वनवासी छात्रों को कुश्ती की विधियां बताईं। तीन घंटे की दंगल प्रतियोगिता में नगरवासियों का हुजृम उमड़ा।
20 टीमें बनाकर दंगल प्रतियोगिता कराई गई। 30 किलोग्राम वजन में सचिन कुमार को दंगल का प्रथम पुरस्कार मिला। 25 किलोग्राम वजन में नीतिश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। 22 किलोग्राम वजन में अमृतलाल को सफलता मिली। दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले पहलवान भोला, लवकुश, शंभूनाथ, राम स्वरूप व विजय कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें