फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की छठी मइया की आराधना

विज्ञापन
फोटो-30,31-बलरामपुर के झारखंडी सरोवर पर छठ मईया की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। डाला छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार शाम को व्रती महिलाएं नदियों और पवित्र सरोवरों के घाटों पर पहुंचीं और डूबते (अस्ताचलगामी) सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा-अर्चना की। चार दिन तक चलने वाले इस लोकपर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य, संतान प्राप्ति व पुत्र की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

जैसे ही सूर्य पश्चिम दिशा में ढलने लगा, श्रद्धालु परिवारों के साथ घाटों की ओर उमड़ पड़े। राप्ती नदी का सिसई घाट, झारखंडी मंदिर सरोवर, बलरामपुर चीनी मिल पावर प्लांट सरोवर, पचपेड़वा सरोवर, तुलसीपुर शुगर कंपनी तालाब और बजाज चीनी मिल इटईमैदा सरोवर पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। घाटों पर छठी मइया के गीत गूंजते रहे। पूजा, मालती, सरोजनी व लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में व्रती महिला श्रद्धालुओं ने सूप में ठेकुआ, केले, गन्ने, फल, मिष्ठान और दीप लेकर जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन भी पूजा में शामिल हुए। सभी ने छठी मइया से अपने परिवार की निरोगी काया, संतान सुख, वैभव और समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ गोताखोरों की टीम घाटों पर मौजूद रही, जबकि नगर पालिका की ओर से प्रकाश और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ डाला छठ महापर्व का समापन होगा।

फोटो-30,31-बलरामपुर के झारखंडी सरोवर पर छठ मईया की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-30,31-बलरामपुर के झारखंडी सरोवर पर छठ मईया की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-30,31-बलरामपुर के झारखंडी सरोवर पर छठ मईया की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-30,31-बलरामपुर के झारखंडी सरोवर पर छठ मईया की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-30,31-बलरामपुर के झारखंडी सरोवर पर छठ मईया की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-30,31-बलरामपुर के झारखंडी सरोवर पर छठ मईया की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-30,31-बलरामपुर के झारखंडी सरोवर पर छठ मईया की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें