फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुआ देख बाइक समेत गिरे श्रमिक

Fri, 18 Oct 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हलौरा में पंचायत सचिवालय के निर्माण में लगे श्रमिक मुख्यमार्ग पर तेंदुआ देख बाइक से गिर पड़े, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। वहीं, वन विभाग ने हलौरा में लगे पिंजरे में बकरी बांधने के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

हलौरा पंचायत सचिवालय का निर्माण करने आए श्रमिक कल्लू, गोलू व मिस्त्री प्रधान वर्मा ने बताया कि शाम को छुट्टी करने के बाद साथियों के साथ अपने घर कुडोहा जा रहा था। ईदगाह में बैठा तेंदुआ एकाएक सड़क पर आ गया। डरकर वह बाइक सहित गिर पड़े। तब तक तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। साथ में सवार गोलू और कल्लू के सहयोग से बाइक को उठाया। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि विभाग को अन्य तेंदुओं के मौजूदगी की सूचना पत्र द्वारा दी गई है। जल्द पिंजरे में बकरी बांधी जाएगी। सभी से सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें