फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर से लेकर गांवों तक बंदरों का आतंक

Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा तथा बरहवा रेंज के कई गांवों में बंदरों का उत्पात व्याप्त है। शहर में भी बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा क्षेत्र के बरदौलिया, मणिपुर, इंदिरा नगर कॉलोनी, हरैया, धन्नीडीह, पिपरहवा, हसनापुर, भगवानपुर व बलोहवा आदि गांवों में बंदरों का उत्पात व्याप्त है। क्षेत्रवासी सुखदेव प्रसाद तिवारी, सेवकराम वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार तिवारी, मनोज कुमार गुप्ता, जगराम यादव तथा राम अछैबर गौतम आदि लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं घर से नहीं निकल पा रहे हैं। इन लोगों ने डीएम से बंदरों काे पकड़वाए जाने की मांग की है।
पकड़े गए 130 बंदर
नगर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को 130 बंदरों को पकड़ा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को कुआनाे जंगल में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें