फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदाता सूची की अशुद्धियों को सही करवाने में जुटें कार्यकर्ता

Sun, 07 Dec 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबो​धित करते मुख्य अति​​थि व अन्य।-स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा कार्यालय अटल भवन में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान से जुड़कर मतदाता सूची की अशुद्धियों को सही करवाने और पात्र लोगों को वोटर बनवाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना हमारा संगठनात्मक दायित्व है। हम लोग यह सुनिश्चित करें कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएं तथा मृतक व डुप्लीकेट वोटरों के नाम हटाए जाएं। कहा कि यदि कार्यकर्ता टीम भावना के साथ जुटें तो मतदाता सूची और अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी। उन्होंने पन्ना प्रमुखों और बूथ समितियों को विशेष सक्रियता के साथ अभियान में जुटने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें लापरवाही या शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने एसआईआर अभियान की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि अभियान में कैंपों का आयोजन, घर-घर संपर्क, नव मतदाताओं की पहचान तथा वृद्ध, दिव्यांग और महिलाओं तक प्राथमिकता के साथ पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, अभियान संयोजक बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, श्याम मनोहर तिवारी, बिंदू विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, अवधेश तिवारी, अवधेश पांडेय, ललिता तिवारी व साधना पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें