फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में बॉयलर फटने से मजदूर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में संचालित प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार को बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। ये दोनों मजदूर सीतापुर जनपद के रहने वाले थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई गांव दहल उठे। वन विभाग के मुताबिक लाइसेंस का नवीनीकरण न होने के चलते इस फैक्टरी को सील कर दिया गया था। इसके बावजूद ये फैक्टरी अवैध तरीके से चल रही थी।
विज्ञापन

वन विभाग के भांभर रेंज स्थित ग्राम सेमरहना में राजेश ट्रेडर्स नाम से प्लाईवुड फैक्टरी है। ये फैक्टरी पूर्व विधायक स्वर्गीय बिंदूलाल के बेटे राजेश कुमार के नाम से है। राजेश के नाम से ही फैक्टरी का लाइसेंस है। अगस्त 2020 में थाना तंबौर, जनपद सीतापुर निवासी आसिफ, कलीम, बाबा, अन्नू आदि इस फैक्टरी को ठेके पर लेकर चला रहे थे। इसमें सीतापुर के ही करीब 30 मजदूर काम करते हैं।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फैक्टरी का बॉयलर अधिक गर्म होने के कारण अचानक फट गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूर ग्राम सुरेवाला थाना तंबौर जनपद सीतापुर निवासी गंगाराम (30) तथा हारुन (32) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पचपेड़वा पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान गंगाराम की मौत हो गई। जबकि हारुन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि पूरी फैक्टरी मलबे में तब्दील हो गई। वहीं, विस्फोट से आसपास का इलाका दहल गया। मौके पर पहुंचे पचपेड़वा इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज ने गंगाराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लाइसेंस का रिन्यूवल न होने से सील थी फैक्टरी
भांभर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कोटेश त्यागी ने बताया कि सेमरहना गांव में राजेश ट्रेडर्स नाम से संचालित प्लाईवुड फैक्टरी के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था। ऐसे में फैक्टरी सील थी। फैक्टरी का संचालन कैसे हो रहा था, इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जमा है नवीनीकरण का पैसा
राजेश ट्रेडर्स प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक राजेश कुमार का कहना है कि लाइसेंस नवीनीकरण की फीस वन विभाग में जमा की गई है। लाइसेंस का नवीनीकरण वर्ष 2024 तक होना है। मगर वन विभाग ने न तो लाइसेंस का नवीनीकरण किया और न ही फैक्टरी बंद करने के बारे में कोई नोटिस ही जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें