फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दूसरी किस्त न मिलने से 100 बेड के अस्पताल का काम ठप

Sat, 31 Aug 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल के पास 27.99 करोड़ से बन रहा क्रिटिकल केयर वार्ड
विज्ञापन

इलाज कराने के लिए लखनऊ व बहराइच के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

कार्यदायी संस्था को मिला 4.70 करोड़, बजट खर्च, अगली किस्त का इंतजार
बलरामपुर। संयुक्त जिला अस्पताल के पास क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण कराया जा रहा है। 100 बेड के हॉस्पिटल निर्माण पर 27.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले के 25 लाख लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इलाज कराने के लिए लखनऊ व बहराइच के अब चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कार्यदायी संस्था को 4.70 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिसे खर्च कर दिया गया है। अगली किस्त का इंतजार है।संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में 100 बेड वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण कराने के लिए एक अप्रैल 2023 को कार्ययोजना तैयार की गई थी। परियोजना निर्माण पर 28.20 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई गई थी। बाद में परियोजना की लागत में संशोधन कर दिया गया। 20 लाख तीन हजार रुपये घटाकर परियोजना निर्माण की लागत 27 करोड़ 99 लाख 70 हजार रुपये तय कर दी गई।

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम बहराइच (यूपीआरएनएन) को परियोजना का निर्माण शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में चार करोड़ 70 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए। जुलाई 2024 में परियोजना निर्माण की समीक्षा की गई। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि 100 बेड वाले अस्पताल की छत डाली जा चुकी है। 28 मई 2024 को ही उपभोग प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया था। अब तक दूसरी किस्त न मिलने के कारण काम रोक दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन


31 अक्तूबर 2025 तक पूरी होगी परियोजना
कार्यदायी संस्था के इंजीनियर बसंत कुमार बताते हैं 11 जून 2024 को शासन से 14 करोड़ 89 लाख 85 हजार 322 रुपये अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान तो की गई है, लेकिन निर्माण संस्था को यह धनराशि अभी तक नहीं मिल पाई है। 31 अक्तूबर 2025 तक परियोजना पूरी होनी है।
विज्ञापन



शासन को शीघ्र भेजा जाएगा पत्र
संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में 100 बेड वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल निर्माण में कार्यदायी संस्था को दूसरी किस्त दिलाने के लिए शासन को शीघ्र पत्र भेजा जा रहा है। पैसा मिलते ही कार्यदायी संस्था को तत्काल निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। -पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें