फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उतरौला से शुरू होगा नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य

Tue, 28 May 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेइया (बलरामपुर)। बहराइच से खलीलाबाद वाया श्रावस्ती व बलरामपुर तक नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य सबसे पहले उतरौला से शुरू होगा। आजादी के बाद पहली पार उतरौला और श्रीदत्तगंज में ट्रेन के चलने की उम्मीद बढ़ी है। खलीलाबाद व बांसी में रेलवे लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। खलीलाबाद से बहराइच तक करीब 240 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना की अनुमानित लागत 4939.78 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

खलीलाबाद से बांसी-बलरामपुर-श्रावस्ती से होकर बहराइच तक नई रेल लाइन की बिछाने की स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से कार्य हो रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से बजट मिलने के बाद खलीलाबाद व बांसी के गांवों में रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। अब जिले में सबसे पहले उतरौला में काम शुरू होने की उम्मीद है। बहराइच से श्रावस्ती व बलरामपुर होते हुए खलीलाबाद तक करीब 240 किमी दूरी तक नई रेल लाइन बिछाई जानी है। यह रेल लाइन बस्ती के 54 गांव, सिद्धार्थनगर के 93 गांव, बलरामपुर के 65, श्रावस्ती के 30 और बहराइच में 19 गांवों से होकर गुजरेगी।
सामाजिक व औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
नई रेल लाइन क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक महत्व वाले औद्योगिक विकास को बुनियादी आधारभूत संरचना उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही यह परियोजना बड़ी लाइन के जरिए क्षेत्र के आर्थिक विकास में मददगार बनेगी। यह बहराइच से खलीलाबाद के बीच वैकल्पिक रेल मार्ग के साथ ही सीमावर्ती जिलों को एक दूसरे से जोड़ेगी। इसके अलावा यह रेल लाइन गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पर्यटन और तीर्थ स्थलों से होकर गुजरेगी। ऐसे में नई रेल लाइन से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा काम
240 किमी लंबी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य सिद्धार्थनगर व बस्ती जनपद में चल रहा है। जल्द ही बलरामपुर जनपद में भी काम शुरू होने वाला है। उतरौला से रेलवे लाइन बिछाने की योजना है।
विज्ञापन

- पंकज सिंह, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें