फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पांच ट्रक व एक लोडर सीज, छह ट्रकों पर जुर्माना

Tue, 28 May 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता का फायदा उठाकर अवैध खनन कर रहे लोगों पर प्रशासन की निगाहें अब टेढ़ी हो गई हैं। सोमवार को बालू व मिट्टी के अवैध खनन व ढुलाई करने पर कार्रवाई की गई। पांच ट्रक व एक लोडर को सीज कर दिया गया है। ओवरलोडिंग करने वाले छह ट्रकों पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने ललिया थाना क्षेत्र में जांच की। जांच में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में लगे वाहन मिले। जिसमें से दो ट्रक व एक लोडर को पकड़कर पुलिस को टीम ने सौंपा। इसमें एक ट्रैक्टर-ट्राॅली का ऑनलाइन चालान किया गया। चार ट्रकों पर ओवरलोडिंग के अंतर्गत 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। डीएम के आदेश पर हरैया थाना में अवैध प्रपत्र व परिवहन के तहत तीन ट्रकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दो ट्रकों नी ओवरलोडिंग करने पर एक लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें