फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन से 609 ग्राम पंचायतों में कामकाज ठप

Tue, 15 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19-लखनऊ में चल रहे धरने में शामिल बलरामपुर के पंचायत सहायक ।-स्रोत : संगठन
विज्ञापन
बलरामपुर। वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का लखनऊ में चल रहा धरना-प्रदर्शन अब जिले की ग्राम पंचायतों के कामकाज को प्रभावित करने लगा है। सोमवार को जिले की 773 ग्राम पंचायतों में से महज 20 में ही पंचायत सहायक उपस्थित रहे। 609 पंचायत सहायकों ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई, जबकि 140 पंचायत सहायकों की उपस्थिति की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों के अनुपस्थित रहने से ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले जरूरी कार्य प्रभावित हुए। विभिन्न कार्यों के लिए पंचायत कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें जरूरी काम के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े।

पंचायत सहायकों की अनुपस्थिति का असर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने, परिवार रजिस्टर से संबंधित कार्य, ऑनलाइन आवेदन और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े कामों पर पड़ रहा है। पंचायत स्तर पर होने वाले अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


पंचायत सहायकों की गैरहाजिरी को लेकर खंड विकास अधिकारियों की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अनुपस्थित पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने पंचायत सहायकों की उपस्थिति और अनुपस्थिति का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक सचान ने बताया कि अनुपस्थित पंचायत सहायकों को संबंधित खंड विकास अधिकारियों की ओर से नोटिस दिए जा रहे हैं। पंचायतों में जरूरी कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें