फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिलाओं की समस्याओं का होना चाहिए त्वरित निस्तारण

Wed, 22 Jul 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-46-बलरामपुर में प्रसूता को किट प्रदान करती राज्य महिला आयोग की सदस्य ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने बुधवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया, कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बेटियों की माताओं को सम्मानित किया और उतरौला तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनक नंदिनी ने सबसे पहले जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), वार्ड, ओपीडी और किचन का अवलोकन कर महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल सभागार में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बेटियों की 20 माताओं को बेबी किट, मिठाई, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटी का जन्म परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और उनके जन्म पर गर्व किया जाना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने उतरौला ब्लॉक में आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लिया। गर्भवती महिलाओं को फल, मिठाई और पोषण किट वितरित करते हुए उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पौष्टिक आहार के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल और संतुलित पोषण से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन


उतरौला तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आयोग की सदस्य ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। वहां महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था तथा बैरकों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर पीड़ित महिलाओं एवं किशोरियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनकर हरसंभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य कविता त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें