फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गांव-गांव अभियान चलाकर होगी महिलाओं की जांच

विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया में मरीज देखती चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सेहत में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू की है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाकर महिलाओं की सेहत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

17 सितंबर से दो अक्टूबर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। पंचायत भवनों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं की सेहत की जांच होगी। इसमें खून की जांच के साथ ही शुगर और बीपी की जांच भी की जाएगी। बीमारी की जानकारी करके उनके इलाज का प्रबंध पीएचसी, सीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल में होगा। जरूरत पड़ने पर गांव में भी चिकित्सकों की टीम भेजकर इलाज कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को गांवों में ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। अभियान के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया मुक्त भारत, पोषण अभियान, परिवार नियोजन व टीकाकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
तैयारियों की हुई समीक्षा
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सीएमओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर ब्लॉक स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया जाएगा, जो गांव-गांव जाकर जनजागरूकता फैलाएंगी। ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर महिलाओं की सेहत की जांच की जाएगी। बैठक में अभियान की रणनीति, कार्ययोजना और क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह, डॉ. अजय कुमार शुक्ल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डीएमओ राजेश पांडेय, डॉ. श्याम जी श्रीवास्तव, सितांशु रजक, मोहनलाल जायसवाल व हरियानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें