फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला, पुरुष, दिव्यांग... सभी जरूर करें मतदान

Tue, 05 Mar 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मनरेगा श्रमिकों ने कमर कस ली है। इसके लिए गांवों में हर दिन जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसमें महिला, पुरुष, दिव्यांग, शत-प्रतिशत करें मतदान , सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, चाहे कितनी हो मजबूरी, वोट डालना है जरुरी जैसे स्लोगन के साथ सभी को चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम रोजगार सतीश कुमार पांडेय ने सभी से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए मनरेगा श्रमिकों को जागरूकता अभियान चलाने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अनूप सिंह नित्यानंद सिंह, उमर शाह, अनूप सैनी, सगीर अहमद, अजय कुमार सिंह व मोहम्मद कलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तुलसीपुर ब्लाक मुख्यालय कौवापुर परिसर में बीडीओ राजीव मोहन ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया। जबकि कार्य स्थल पर मनरेगा श्रमिकों को एपीओ आलोक कुमार सिंह ने शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। सदर विकास खंड के भगवानपुर में बीडीओ अनूप कुमार सिंह ने कहा कि मतदान के दिन हर काम छोड़कर पहले वोट दें। लोकतंत्र को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें