फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में महिला की मौत, उजड़ा परिवार

विज्ञापन
गुड़िया।-फाइल फोटो
विज्ञापन
महराजगंज तराई। क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया। महिला की मौत से दो बच्चे अनाथ हो गए। पिता की 12 वर्ष पहले ही मौत होने के बाद से मां ही दोनों नाबालिग बेटों का पालन पोषण कर रही थी। मां की मौत के बाद से बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं गांव वालों की भी आंखें नम हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मुजहनी निवासी गुड़िया (40) रविवार शाम करीब सात बजे घर से बाहर निकली थीं। लौटते समय धौराहरी गांव निवासी शंकर की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि गुड़िया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं बाइक चालक भी गिरकर जख्मी हो गया। घटना देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े और गुड़िया को जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे से गुड़िया के बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुड़िया के पति रामसागर की करीब 12 वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद से गुड़िया ही अपने दोनों बेटों अनीस (12) और मनीष (16) का सहारा बनी हुई थीं। अब अचानक मां की मौत से दोनों मासूम बेटे अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे मां के शव के पास बेसुध नजर आए, जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अब इन दोनों बच्चों का सहारा केवल उनके बड़े पिता (जेठ) मोलहू रह गए हैं। मोलहू ने ही थाने में पहुंचकर हादसे की तहरीर दी है। प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि मृतका के जेठ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें