फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के झारखंडी रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार को मार्निंग वॉक करते समय अचानक गश खाकर गिरने से एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एसआई हरिओम कुशवाहा ने बताया कि ललिया थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासिनी रेखा (40) पत्नी राम नरायन नगर कोवताली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइंस स्थित अपने मकान में रह रही थी। सोमवार की सुबह मार्निंग वॉक पर गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेखा अचानक झारखंडी रेलवे स्टेशन के पास पटरी के किनारे गश खाकर गिर गई तभी ट्रैक पर गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना में मौके पर ही रेखा की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें