फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेडिकल स्टोर में पंखे से करंट लगने से महिला की मौत

Sun, 24 May 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के महदेईया बाजार में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। मेडिकल स्टोर में रखे स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम अगया बुजुर्ग (धनपुरवा) निवासी राजकुमारी (45) रविवार दोपहर करीब एक बजे महदेईया बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंची थीं। उनके पति जगमोहन के मुताबिक दवा लेने के बाद वह दुकान के अंदर पानी पीने गईं। इसी दौरान वहां चल रहे स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला फैन से चिपक गईं और कुछ ही पलों में बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना से दुकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कर महिला को अलग किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में बेटी गुड़िया और बेटा जयकिशन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटा अहमदाबाद में रहता है। जगमोहन ने बताया कि उनका भी अहमदाबाद जाने के लिए टिकट हो चुका था और वह कुछ दिनों में बाहर काम करने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उतरौला प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें