फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेज आंधी से गिरी दीवार के नीचे दबकर महिला की मौत

Fri, 15 May 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। बेवाना क्षेत्र के कुढ़ा मोहम्मदगढ़ में बुधवार शाम तेज आंधी के दौरान एक दीवार गिरने से शुकना देवी (55) की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें सीएचसी बेवाना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुत्र रघुनाथ प्रजापति के अनुसार बुधवार दोपहर करीब चार बजे शुकना देवी गांव के चौराहे पर सब्जी बेचने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज आंधी शुरू हुई और राजकुमार के मकान की दीवार अचानक गिर गई। दीवार की चपेट में आने से दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सीएचसी बेवाना ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुकना देवी के पति दल सिंगार की करीब 25 साल पहले मौत हो चुकी थी। पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। वह अपने खेतों में मेहनत करती थीं और सब्जी बेचकर घर चलाती थीं।
विज्ञापन

शुकना देवी ने कभी हार नहीं मानी और परिवार के बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर दिन संघर्ष करती थीं। पुत्र रघुनाथ (35) घटना के समय अकबरपुर में थे। मां की मौत की सूचना मिलते ही वह तुरंत सीएचसी पहुंचे और शव देखकर बेसुध हो गए। पुत्री पूनम भी मायके पहुंची और मां का शव देखकर बिलख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें