पचपेड़वा (बलरामपुर)। एक निजी अस्पताल के कर्मी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पचपेड़वा थाने की पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे पचपेड़वा के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थी। अस्पताल में उसे बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया गया। बेहोशी की हालत में एक कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
थानाध्यक्ष पचपेड़वा ओपी सिंह चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर मध्यनगर भैंसहवा निवासी योगेश पांडेय के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)