फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे किसानों के हक की लड़ाई: पंकज मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक करेगी। केंद्र्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। कर्जमाफी व अन्य योजनाओं का लाभ देने के नाम पर किसानों को केवल धोखा दिया गया है। किसानों की आर्थिक तंगी दूर करने और उन्हें खुशहाल बनाने के लिए कांग्रेेस सदैव संघर्ष करती रहेगी। यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने रविवार को जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान महंगाई से परेशान है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, अनाज व अन्य वस्तुओं का मूल्य आसमान छू रहा है। किसानों को न तो समय पर उर्वरक मिल रहा है और न ही उन्नतिशील बीज। किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य चीनी मिले दबाए बैठी हैं। शादी-विवाह व अन्य कार्यों के लिए किसान कर्ज लेने को मजबूर हैं। धान व गेहूं के मूल्य भी किसानों को समय पर नहीं मिल पाता है।
फसल का मूल्य न मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बेटियों की शादी के खर्ज का इंतजाम भी किसान नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को किसानों व आम जन की समस्याओं के लिए सदैव संघर्ष करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह किसानों व मजलूमों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

17 मार्च को लखनऊ में विशाल रैली होगी जिसमें जिले से हजारों किसान प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, राघवराम मिश्र, त्रिलोकी नाथ तिवारी, मार्कंडेय मिश्र, धीरज मोदनवाल, शिवलाल, रमाशंकर, चंद्रशेखर, पंकज, शाहजाद व आशीष सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें