फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गुमड़ी-रेहराबाजार-सादुल्लानगर मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

विज्ञापन
बलरामपुर के गुमड़ी-रेहराबाजार-सादुल्लानगर मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण। संवाद - फोटो : घटना स्थल की जांच करने पहुंचे एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी।
विज्ञापन
रेहरा बाजार। गुमड़ी-रेहराबाजार-सादुल्लानगर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ-3 योजना के तहत 43 करोड़ 77 लाख 17 हजार रुपये की लागत से 15.87 किलोमीटर लंबा मार्ग बनेगा। इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर की जाएगी। निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 12 करोड़ 51 लाख 45 हजार रुपये कार्यदायी संस्था को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रीय जनता लंबे समय से कर रही थी। स्थानीय विधायक रामप्रताप वर्मा के प्रयासों के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो सका है। यह सड़क मनकापुर-उतरौला मार्ग, मनकापुर-गौराचौकी मार्ग और उतरौला-धानेपुर मार्ग को आपस में जोड़ती है। विधायक रामप्रताप वर्मा ने बताया कि जनता लंबे समय से सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
जाम से मिलेगी राहत

क्षेत्र के रामकुमार ने बताया कि यह मार्ग गोंडा और बलरामपुर जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इस पर भारी वाहनों का दबाव अधिक रहता है। संकरी सड़क के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होगा और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

81 ग्राम पंचायतों के साढ़े चार लाख लोगों को मिलेगा लाभ

मार्ग के चौड़ीकरण से विकास खंड की 81 ग्राम पंचायतों की लगभग 4 लाख 50 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इस सड़क से नया नगर, बैरिया सुर्जनपुर, बूधीपुर, घोघरा, दुलारा, बंदरिया हुसैन, अचलपुर रूप, महुआ, सराय खास, सहजौरा, दतलूपुर, बिशम्भरपुर, बिशुनपुर खरहना, अचलपुर चौधरी, सादुल्लानगर, मद्दोघाट, मुबारकपुर, पिपराग्रंट, गूमाफातिमाजोत, लौकिया ताहिर, जखौली, जिगनी, रंकी बदलपुर, नेवादा, रामपुर अरना, सलेमपुर समेत कई गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें