फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरकारी दावे फेल हुए तो ग्रामीणों ने बनाया बांस का पुल

विज्ञापन
बलरामपुर के अमरहवा गांव के पास पहाड़ी नाले में बांस का पुल बनाकर आवागमन करते लोग।-फाइल फोटो
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर तहसील के अमरहवा गांव के पास खरझार पहाड़ी नाला पार करने के लिए पुल का निर्माण नहीं कराया जा सका है। आजादी से लेकर अब तक पुल का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने खुद कमर कसी और प्रशासन को आइना दिखाया। सरकारी दावे फेल हुए तो ग्रामीणों ने जुगाड़ से बांस का पुल तैयार किया। बांस के लट्ठों से तैयार इस जुगाड़ के पुल से 20 गांवों की 20 हजार आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवशंकर बताते हैं कि अमरहवा गांव के पास खरझार पहाड़ी नाला पार करने के लिए 20 से अधिक गांवों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात में खरझार पहाड़ी नाले में कई बार बाढ़ आती है। बाढ़ के दौरान 20 गांव टापू बन जाते हैं। खरझार पहाड़ी नाले को बरसात में पूरेछीटन, तिवारीडीह, बड़का अमरहवा, छोटका अमरहवा, बुड़ंतापुर, नन्हुआपुर, रूपनगर, मिर्जापुर, सुगानगर, विजयीडीह, सुखदेव पुरवा व हिम्मतपुरवा सहित 20 गांवों की 20 हजार आबादी पार नहीं कर पाती थी। चार महीने तक इन गांवों के लोगों का संपर्क कटा रहता था।
परेशानी को दूर करने के लिए गांवों के लोगों ने मिलकर अमरहवा गांव के पास बांस के लट्ठों का पुल तैयार किया, जिससे लोगों की परेशानी कम हो गई। ग्रामीण प्रहलाद बताते हैं कि दूसरा रास्ता न होने से बरसात में यदि इन गांवों में कोई बीमार हो जाए तो उसको अपना इलाज कराने के लिए ईश्वर पर निर्भर रहना पड़ता है। इन गांवों में एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती है। ग्राम प्रधान गवोधर का कहना है कि अमरहवा गांव के पास खरझार पहाड़ी नाले पर पुल और दोनों तरफ सड़क का निर्माण कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। (संवाद)
विज्ञापन

समस्या का निराकरण कराने की तैयारी
अमरहवा गांव के पास खरझार पहाड़ी नाले पर पुल का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने जानकारी दी है। ग्रामीणों की इस समस्या का निराकरण कराने की तैयारी की जा रही है। - अभय सिंह, एसडीएम तुलसीपुर
शासन को लिखा गया पत्र
अमरहवा गांव के पास खरझार पहाड़ी नाले पर पुल का निर्माण कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। विशेष प्रयास करके पुल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

- कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक तुलसीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें