फोटो-29-बलरामपुर के सोनगढ़ा स्थित क्रय केंद्र में बारिश के कारण भीगी गेहूं की बोरी।-संवाद
बलरामपुर। गैसड़ी ब्लॉक स्थित सोनगढ़ा लैम्स स्थित बहुउद्देशीय दीर्घकाल सहकारी समिति कुशहवा में बारिश से 45 बोरा गेहूं भीग गया। बारिश में गेहूं भीगने से अनाज की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सोमवार को जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। बारिश के कारण समिति परिसर में रखी गेहूं की बोरियां पूरी तरह भीग गई हैं। ज्यादा भीग जाने के कारण गेहूं सड़ने की संभावना बढ़ गया है। समिति में अब तक 1600 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। गोदाम फुल होने के कारण टिनशेड में तिरपाल से ढककर गेहूं रखा जा रहा है। तेज आंधी के कारण तिरपाल उड़ने से 45 बोरा गेहूं पूरी तरह भीग गया। समिति में पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण किसानों के अन्न रखवाली पर संकट गहराने लगा है। समिति के सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि गोदाम फुल होने के कारण बाहर कुछ बोरे बाहर रखना पड़ा था। सोमवार को आई तेज आंधी व बारिश में तिरपाल उड़ने के कारण कुछ गेहूं की बोरियां भीग गई हैं। गेहूं को सुखाकर डिपो भिजवाया जाएगा।