फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी रचाने वाली बेटियों को 252 लाख की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शादी करने वाली बेटियों को 252 लाख की सौगात चालू वित्तीय वर्ष में मिलेगी। शासन स्तर से मिली शादी अनुदान योजना का लाभ जिले की 1258 बेटियों को मिलेगा। शादी योजना का लाभ पाने के लिए नगर क्षेत्र की बेटियों को संबंधित तहसील के एसडीएम व ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को संबंधित ब्लॉक के बीडीओ के पोर्टल पर ऑन लाइन आवेदन करना होगा। पोर्टल पर मिलने वाले सभी आवेदनों की जांच-पड़ताल के बाद एसडीएम व बीडीओ कार्यालय से तीन विभागों में बेटियों की वर्गवार सूची भेजी जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारी बेटियों के बैंक खाते में बीस बीस हजार की रकम ट्रांसफर कर देंगे।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को शादी अनुदान योजना की बजट शासन ने उपलब्ध करा दिया है। शासन ने समाज कल्याण विभाग को शादी अनुदान योजना में सामान्य वर्ग की 200 बेटियों के लिए 40 लाख, अनुसूचित जाति की 400 बेटियों के लिए 80 लाख, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को पिछड़े वर्ग की 404 बेटियों के लिए 80.80 लाख और जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को अल्पसंख्यक वर्ग की 254 बेटियों के लिए 50.80 लाख की राशि भेजी है। शादी करने वाली बेटियों को 90 दिन के पहले और 90 दिन के बाद में योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शहरी क्षेत्र की बेटियों को संबंधित तहसील सदर उतरौला व तुलसीपुर के एसडीएम और ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को संबंधित ब्लॉक जैसे सदर, हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग बीडीओ के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
योजना के तहत आवेदक की आय गरीबी सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए। वृद्घा, निराश्रित विधवा, दिव्यांग व समाजवादी पेंशन पाने वाले आवेदकों को आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र देना होगा। पति की मृत्यु के बाद निराश्रित होने वाली महिला व दिव्यांगों को सबसे पहले लाभ दिया जाएगा। एक परिवार से अधिकतम दो बेटियों को शादी अनुदान योजना का लाभ मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि तहसील व ब्लॉक से स्वीकृत सूची मिलने के बाद बेटियों के बैंक खातों में 20-20 हजार की राशि आरटीजीएस से सीधे ट्रांसफर होगी।
विज्ञापन

- शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों की तलाश व प्रचार-प्रसार कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। तीनों तहसीलों के एसडीएम व सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को पोर्टल पर प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन पत्रों का समय के अंदर जांच-पड़ताल कर वर्गवार सूची संबंधित विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध कराएंगे और उसके बाद शादी करने वाली बेटियों के बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। श्रुति, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें