फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन दिन बाद भी सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीज परेशान

Tue, 03 Nov 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में भरा पानी ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। बारिश बंद होने के तीन दिन बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में जलभराव की समस्या बनी हुई है। अस्पताल का प्रांगण नगर पंचायत की ओर से बनाई गई सड़क और नालियों से काफी नीचे होने के कारण बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता है। इससे परिसर में कई दिनों तक पानी जमा रहता है।
विज्ञापन


जलभराव के कारण अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और महिलाओं को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

इलाज कराने आई पुरुषोत्तमपुर की मंजू देवी ने बताया कि जलभराव के कारण अस्पताल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं, ओडाझार के रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में चलने में भी डर लगता है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत ने बताया कि अस्पताल परिसर को ऊंचा कराने के लिए नगर पंचायत से बातचीत हुई है। नगर पंचायत की ओर से जल्द ही काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने भी बताया कि अस्पताल परिसर को ऊंचा करने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें