फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दीपावली पर पटाखा गोदाम का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

Tue, 03 Nov 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के उतरौला में पटाखे की दुकान का निरीक्षण करते सीओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
उतरौला। दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र में संचालित पटाखा गोदामों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस, अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई।
विज्ञापन


सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों पर पानी से भरी बाल्टी, बालू और चालू हालत में अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से रखें। उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकानें प्रशासन की ओर से निर्धारित खुले स्थानों पर ही लगाई जाएं और दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने और निर्धारित सीमा से अधिक आतिशबाजी का भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को दुकान के आसपास अनावश्यक भीड़ न जुटने देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीओ ने आमजन से भी अपील की कि पटाखे जलाते समय पूरी सावधानी बरतें और बच्चों को अपनी निगरानी में ही आतिशबाजी करने दें। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपनिरीक्षक अंकित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें